👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल तेजेन्द्रपाल त्यागी ने शुक्रवार को हापुड़ में कहा कि आज दुनिया में भारत ही एक ऐसा देश हैं जो तगड़ा भी हैं और सम्मानित भी हैं। युक्रेन और रुस के बीच जारी युद्ध को समाप्त कराने के लिए तगड़े देश भारत से मध्यस्थता के लिए कह रहे हैं, यह भारत के लिए सम्मान की बात हैं।
कर्नल तेजेन्द्र पाल त्यागी ने कहा कि आतंकी का कोई धर्म नहीं होता। आतंकी, आतंकी हैं। आतंकवाद के विरुद्ध देश की खुफिया एजैंसी बेहतर कार्य कर रही हैं।
उन्होंने कहा कि सन्त और सैनिक एक समन्वय का युग प्रारम्भ करने जा रहे हैं।




























