हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : भारत विकास परिषद सृजन शाखा, हापुड के द्वारा भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ श्रीमती कमला अग्रवाल गर्ल्स इंटर कॉलेज, हापुड में अध्यापक और अध्यापिकाओ को सम्मान पत्र देकर और पटका पहनाकर गुरु वंदन छात्र अभिनंदन कार्यक्रम मनाया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत सृजन शाखा के सदस्य (प्रांतीय चेयरमैन – अर्पण) मोहित अग्रवाल ने हमारे जीवन मे शिक्षकों की भूमिका के बारे में संक्षेप में बताया।
कार्यक्रम में सृजन शाखा के द्वारा श्रीमती कमला अग्रवाल कॉलेज के डायरेक्टर – सुनील कांत आहलूवालिया, प्रधानाचार्य – पारुल शर्मा, अध्यापिका – रेखा तोमर, प्रीति शर्मा, अनामिका शर्मा, अलका सैनी, राधिका खरबंदा और अध्यापक – जतिन शर्मा जी, सुनील कुमार त्यागी सहित कई शिक्षकों का सम्मान किया गया।
शिक्षकों को सम्मानित करने में प्रान्तीय चेयरमैन (अर्पण) – मोहित अग्रवाल, शाखा अध्यक्ष – अजय बंसल, शाखा सचिव – सचिन कुमार अग्रवाल, शाखा कोषाध्यक्ष – सचिन गोयल, शाखा महिला सयोजिका – संध्या अग्रवाल, शाखा सदस्य – अवनीश गोयल, पंकज कंसल, प्रशांत बंसल, कपिल बंसल, अखिल अग्रवाल, सौरभ गुप्ता, शाखा सदस्या – रजनी बंसल, शिखा गोयल, निधि बंसल, रोमा अग्रवाल, नेहा बंसल सहित आदि सदस्यो का योगदान रहा।
































