हापुड़ लोकसभा क्षेत्र से विजय श्री की उम्मीद के साथ इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी भानू प्रताप सिंह हापुड़ पहुंचे
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): इंडिया गठबंधन से मेरठ हापुड लोकसभा क्षेत्र से प्रत्याशी भानू प्रताप सिंह बुधवार की शाम हापुड पहुचे,जहां कांग्रेस, समाजवादी और आप कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से किया जोरदार स्वागत किया।
उन्होंने संविधान निर्माता भारतरत्न डॉक्टर भीम राव अंबेडकर की प्रतिमा,भूतपूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह और पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्ल्यार्पण कर उन्हें याद किया। इस दौरान समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी सहित कई विपक्षी दलों के पदाधिकारी गण और कार्यकर्ता मेरठ लोकसभा प्रत्याशी भानू प्रताप सिंह के स्वागत में मेरठ तिराहा स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर एकत्रित हुए और हापुड़ पहुंचने पर फूल मालाओ से उनका जोरदार स्वागत किया। मेरठ लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी एडवोकेट भानू प्रताप सिंह ने कहा हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में लड़ाई दो मुख्य दलों (INDIA गठबंधन और एनडीए गठबंधन) के बीच में है। ये लड़ाई देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई हैं।
इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर (बबलू प्रधान), इकबाल कुरैशी, श्याम सुंदर भुर्जी, संजय सिंह यादव, संजय गर्ग, दीपिका सीमा तनेजा, आदेश गोस्वामी, शालू जौहरी, जहीर पहलवान, सचिन पंडित, आसिफ चौधरी, कांग्रेस से सेवादल जिलाध्यक्ष अंकित शर्मा, विक्की शर्मा, गौरव गर्ग, अंकुर अग्रवाल, सुबोध शास्त्री, भरतलाल शर्मा, अनूप कर्दम, शिवम कुमार, सविता गौतम, मुकीम खान, धर्मेंद्र कश्यप, आम आदमी पार्टी से जोगेंद्र दास आदि उपस्थित थे।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103




























