
सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ छावनी में डिपो रोड पर स्थित सरस्वती ज्ञान मंदिर पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों पर भक्ति के साथ-साथ देश भक्ति का रंग भी दिखा। जन्माष्टमी और स्वतंत्रता दिवस को छात्रों ने एक साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की वंदना के पश्चात हुई। कार्यक्रम में ध्वजारोहण व राष्ट्रगान से स्कूल परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में छात्र सांस्कृतिक व देश भक्ति के गीतों पर जमकर झूमे। स्कूल की छात्रा ने बताया कि वह इस पर्व को लेकर काफी उत्साहित है।
इस अवसर पर बाबूगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह व देहात थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता को सम्मानित भी किया गया। भारत माता की जय के उद्घोष से इलाका गूंज उठा। इस अवसर पर उन शहीदों को याद किया गया जिन्होंने देश को आजाद कराने व सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। स्कूल की प्रिंसिपल डॉक्टर स्वाति वर्मा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बच्चों ने बड़े उत्साह के साथ कार्यक्रम में भाग लिया।
वहीं बाबूगढ़ के थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र प्रताप महेंद्र सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244































