
एसजीवी इंटरनेशनल स्कूल में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गांव रझेड़ा में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुक्रवार को एसजीवी इंटरनेशनल स्कूल में बड़े हर्ष और उत्साह के साथ ध्वजारोहण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के चेयरमैन सुरेन्द्र पाल एवं प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से ध्वजारोहण तथा राष्ट्रगान गाकर की गई। इसके बाद विद्यालय प्रांगण में विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं, जिनमें देशभक्ति गीत, नृत्य और भाषण शामिल थे। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से देशभक्ति की भावना को प्रबल किया और सभी दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विद्यार्थियों के उत्कृष्ट कार्य, अनुशासन, रचनात्मकता और सामाजिक योगदान के लिए उन्हें पदक प्रदान किए गए। इन पुरस्कारों का उद्देश्य बच्चों को और अधिक मेहनत करने तथा अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित करना है।विद्यालय की प्रधानाचार्या हिमानी अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि – “हमारा लक्ष्य न केवल अकादमिक उत्कृष्टता है, बल्कि हमारे छात्रों में जीवन मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और देशभक्ति की भावना का विकास करना भी है।” कार्यक्रम का समापन सभी के लिए मिठाई वितरण के साथ हुआ।
कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं नए अंदाज़ में वहीं पुराना स्वाद: 7017570838































