
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म (इंस्टाग्राम) पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी गांव अठसैनी का दिनेश है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।पुलिस ने नागरिको से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग न करे।























