
आयकर टीम ने हापुड़ में व्यापारियों को सोते हुआ जगाया, मचा हड़कम्प
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयकर विभाग की टीम ने सोमवार की तड़के हापुड़ में एक साथ पांच स्थानों पर छापेमारी कर व्यापारियों को सोते हुए जगाया। छापेमारी की यह खबर हापुड़ में आग की तरह फैल गई। आयकर विभाग की टीम लग्जरी गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ पहुंचे।
आयकर विभाग की टीम पांच गाड़ियों में सवार होकर हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित आवास विकास कालोनी में फीड्स (आहार) व्यापारी मौहम्मद असलम कुरैशी के प्रतिष्ठान पर जा धमकी। छापेमारी के वक्त परिवार के सदस्य गहरी नींद में सोए हुए थे। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने मकान के मुख्य दरवाजे को खटखटाया और मुख्य गेट खुलते ही आयकर विभाग की टीम धड़ाम से अंदर प्रवेश कर गई और पुलिस बल को मकान के बाहर तैनात कर दिया। टीम ने मकान में अंदर पहुंचते ही परिवार के सभी सदस्यों के मोबाइल फोन, लैपटाप, दस्तावेज आदि कब्जे में ले लिए। लोगों की मकान में आवाजाही को बंद कर दिया। टीम ने मकान की दीवारों तथा फर्श की भी चैकिंग की है तथा चप्पे-चप्पे की तलाशी ली जा रही है। अभी तक यह जानकारी स्पष्ट नहीं हुई है की आयकर टीम ने व्यापारी के मकान से नकदी, जेवर आदि कितना बरामद हुआ है। समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की टीम घर के चप्पे-चप्पे की तलाशी लेने में जुटी थी और पुलिस घर के बाहर तैनात है।
आपकों बता दे की खबर लिखे जाने तक हापुड़ में चार स्थानों पर आयकर विभाग की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365































