👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ के एक बड़े खाद्य तेल व्यापारी के चार ठिकानों पर गुरुवार की सुबह से चल रही आयकर रेड से हापुड़ के तेल, सरसों व प्रोपर्टी के धंधेबाजों में खलबली मची है।
खाद्य तेल व प्रोपर्टी के कारोबारियों में जिस किसी की भी बड़े खाद्य तेल व्यापारी से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रुप से लेन-देन हुआ है, उनमें अधिक घबराहट व भय दिखाई पड़ रहा है। भय व घबराहट से भरे व्यापारियों ने अपने-अपने ठिकानों से नकदी, जेवरात तथा कच्चे पर्चें आदि हटा कर निकट के रिश्तेदारों के यहां पहुंचा दिए है। हापुड़ में आयकर रेट के कारणों को जानने के लिए भी सुगबुगहार चल रही है।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225

































