
मीट कारोबारी के आवास पर इनकम टैक्स की रेड जारी, करोड़ों की टैक्स चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़के दो मीट कारोबारी और उनके हिसाब किताब देखने वाले एक टैक्स अधिवक्ता व मुनीम के आवाज पर सोमवार की तड़के शुरू हुई आयकर टीम की छापेमारी रात भर चलते हुए मंगलवार को भी जारी रही। मीट कारोबारी के ठिकानों पर चल रही इनकम टैक्स की रेट के अभी और आगे चलते रहने की उम्मीद है। टीम जैसे-जैसे दस्तावेज खंगाल रही है वैसे-वैसे ही आयकर चोरी का खुलासा हो रहा है।
सूत्र बताते हैं की टीम के हाथ वे दस्तावेज भी लगे हैं जिनमें अवैध रूप से नगदी का लेनदेन दर्ज किया गया है और आयकर चोरी एक बड़ी चोरी साबित होगी।
बता दें कि सोमवार की तड़के आयकर टीम ने हापुड़ में मीट कारोबारी आवास विकास हापुड़ के मोहम्मद असलम कुरैशी व ईदगाह रोड के हाजी यासीन के आवास तथा उनके हिसाब किताब देखने वाले कर अधिवक्ता व मुनीम के ठिकानों पर छापा मारा जो मंगलवार को भी जारी रहा।
सूत्र बताते हैं कि मीट कारोबारी मोहम्मद असलम कुरैशी व हाजी यासीन का मीट कारोबार का टर्नओवर और अरबों रुपए का है, जो वास्तविक बिक्री को कम दिखाकर बड़े पैमाने पर आयकर की चोरी की जा रही थी। आयकर विभाग को मिली शिकायतों के बाद छापामारी की गई है। आयकर टीम आलीशान भवनों का भी मूल्यांकन कराएगी।
सूत्रों के अनुसार मीट कारोबारी द्वारा अन्य कारोबार में निवेश किए गए धन की भी जानकारी मिली है। नगदी व जेवर आदि की कोई पुख्ता जानकारी बाहर नहीं आई है।
राधेश्याम ज्वेलर्स एंड संस लेकर आए हैं लेटेस्ट ब्राइडल कलेक्शन: 8954000066

































