हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व अमरोहा गढ़मुक्तेश्वर लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव में पराजय का मुंह देख चुके सचिन चौधरी को आयकर विभाग ने नोटिस जारी किया है। कांग्रेस नेता पर आय से अधिक संपत्ति एकत्र करने के आरोप हैं। आयकर नोटिस के बाद कांग्रेसियों में हड़कंप मचा है। कांग्रेस नेता सचिन चौधरी की पत्नी आभा चौधरी वर्ष 20-22 में गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट पर चुनाव लड़ चुकी हैं
कांग्रेसी नेता सचिन चौधरी ने आयकर नोटिस प्राप्त होने की पुष्टि की है और यह नोटिस उन्हें 31 अगस्त को प्राप्त हुआ है। उन्होंने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि राजनीतिक द्वेष के कारण विपक्षी नेताओं को परेशान किया जा रहा है। वह जांच में पूरी तरह सहयोग करेंगे।
बताते चले कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में हापुड़ के करीब एक दर्जन कालेधन कुबेरों को आयकर नोटिस प्राप्त हो चुके हैं जिनसे आय के स्त्रोतों को पूछा गया है।
Large के साथ Medium, Medium के साथ Small Pizza FREE: 8979755041



























