
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप (ehapurnews.com): हापुड़ में उस समय हड़कंप मच गया जब आयकर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ हापुड़ में पहुंची और चार से पांच स्थानों पर दबिश दी। टीम ने जाते ही दस्तावेजों, मोबाइल, लैपटॉप आदि को कब्जे में ले लिया। आयकर विभाग की टीम छापेमार कार्रवाई के दौरान पुलिस बल के साथ पहुंची जिसने अभिलेखों व अन्य दस्तावेजों की जांच शुरू की।
सोमवार की सुबह आयकर विभाग की टीम पुलिस बल के साथ पहुंची और विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। टीम ने हापुड़ की रेलवे रोड पर स्थित जैना के सामने श्रीनगर में भी एक प्रतिष्ठान पर छापा मार कार्रवाई की जहां नितिन गर्ग के यहां आयकर विभाग ने पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी। विश्वसनीय सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग की टीम ने हापुड़ के श्रीनगर में स्थित नितिन गर्ग के साथ-साथ हापुड़ तहसील के पास, स्वर्ग आश्रम रोड, बुलंदशहर रोड आदि करीब चार से पांच स्थानों पर छापामार कार्रवाई की है। छापामार कार्रवाई के दौरान हड़कंप की स्थिति बनी हुई है। आयकर विभाग की टीम आय से जुड़े लेनदेन की जांच के लिए आई है।

हापुड़: ऋषभ चाप कॉर्नर से चखें इंडियन, चाइनीस, चाप, रोल्स का शानदार ज़ायका: 7248495020






























