आयकर विभाग के 200 करोड़ के 60 बकाएदारों को नोटिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आयकर विभाग ने शहर के 60 आयकर दाताओं को करोड़ों का टैक्स न चुकाने पर नोटिस भेजा है। विभाग ने सूची तैयार कर एक करोड़ रुपए से अधिक के बकाएदारों को नोटिस जारी किए हैं। इसके बाद बकाएदारों में हड़कंप मचा है।
बकाएदारों ने पिछले चार-पांच वर्षों से कर जमा नहीं कराया है। ऐसे में आयकर विभाग ने बड़े बकाएदारों की सूची तैयार की है। 60 करदाताओं पर 200 करोड़ रुपए के आसपास का कर बकाया है जिन्हें नोटिस जारी किया गया है। आयकर अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद आयकर दाता विभाग के कार्यालय में पहुंचना शुरू हो गए हैं।
LIVGUARD का इन्वर्टर, बैटरी व सोलर पैनल लगवाने के लिए संपर्क करें: 6396202244
सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586



































