हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सर्वोदय नगर में संचालित कंप्यूटर सेंटर से एक अज्ञात युवक ने लैपटॉप चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला और मौके से फरार हो गया। सेंटर संचालक ने जब अपना लैपटॉप ढूंढने की कोशिश की तो लैपटॉप गायब था। काफी खोजबीन करने पर भी लैपटॉप का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया तो कंप्यूटर सेंटर में लगा सीसीटीवी चेक किया गया। उसमें एक अज्ञात युवक को लैपटॉप चोरी कर ले जाते हुए देखा गया।
कंप्यूटर सेंटर संचालक कपिल सैनी ने बताया कि उसके कंप्यूटर सेंटर पर एक अज्ञात युवक किसी कोर्स की जानकारी के लिए आया था और जो मौका पाकर ऑफिस से एचपी का लैपटॉप चुरा कर ले गया। सेंटर संचालक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे में अज्ञात युवक के द्वारा लैपटॉप चोरी करते हुए साफ देखा जा सकता है। फिलहाल सेंटर संचालक ने थाने पर तहरीर देते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























