हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ड्यूटी में लापरवाही बरतने के चलते हापुड़ के गांव डोमा टिकरी स्थित प्राथमिक विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है.
बताया जा रहा है कि अधिकारियों के निरीक्षण के दौरान इंचार्ज प्रधानाध्यापक दीपक शर्मा के कार्य में काफी लापरवाही मिली. जैसे डीबीटी से प्राप्त हुई धनराशि से किसी भी बच्चे की ड्रेस खरीदने के लिए प्रयास नहीं करना, रंगाई-पुताई आदि में लापरवाही बरतने के चलते दीपक शर्मा को निलंबित कर दिया है. धौलाना खंड शिक्षा अधिकारी की आख्या के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. विभागीय जांच खंड शिक्षा अधिकारी सिंभावली को सौंपी गई है.
चूहों, दीमक, मच्छर से पाएं छुटकारा: 8077979922


























