हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने सोमवार को बाबूगढ़ थाना परिसर में आगंतुक कक्ष का उद्घाटन किया जिसका उद्देश्य थाने आने वाले फरियादियों की सुविधा को देखते हुए उचित स्थान उपलब्ध कराना है. किसी तरह की असुविधा ना हो इसके चलते पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने थाना परिसर में फीता काटकर आगुंतक कक्ष का उद्घाटन किया.
बता दें कि फरियादी जब अपनी समस्या लेकर थाने पहुंचते हैं तो ऐसे में कई बार उन्हें थाना परिसर में इंतजार करना पड़ता है. आगंतुकों के लिए बैठने के लिए कोई उचित स्थान ना होने पर अब इस कक्ष का उद्घाटन किया गया. इस अवसर पर एएसपी सर्वेश कुमार मिश्र, क्षेत्राधिकारी एसएन वैभव पांडे, बाबूगढ़ थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट, एसएसआई विपिन कुमार, हरेंद्र मामा यादव होटल वाले, जितेंद्र चौधरी, अमर पाल प्रधान, कुलदीप चौधरी, राकेश मुनिम, अशोक कुमार, कुलदीप प्रधान, सोमवीर सिंह, बंटी प्रधान आदि उपस्थित रहे.



























