हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समीप के गांव गोहरा-आलमगीरपुर में रविवार को प्रदेश के राज्यमंत्री नरेंद्र कुमार कश्यप ने खेल मैदान का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गढ़ विधायक हरेंद्र तेवतिया व जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर तथा ग्रामीण उपस्थित थे। प्रदेश राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा कि सूबे की सरकार गांवों के विकास के प्रति संकल्प बद्ध है। खेल मैदान के शुरु होने से युवाओं को स्वस्थ्य रहने का अवसर मिलेगा और नौकरियों के लिए तैयारियां कर सकेंगे।
कम से कम ब्याज पर लोन लेने के लिए संपर्क करें: 9756129288


























