👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के कुचेसर चौपला स्थित स्याना रोड़ पर आरटीआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कार्यालय का उद्धघाटन किया। आरटीआई एप्लीकेशंस आफ इंडिया के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय का उद्घाटन किया जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कार्यालय का फीता काटा। वहीं सैकड़ों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सदस्यता अभियान चलाया गया जिसमें लोगों ने सदस्यता ली। इस दौरान भ्रष्टाचार के खिलाफ आरटीआई कार्यकर्ताओ ने प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन कर लोगो को जागरूक किया है। पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को सम्मानित भी किया।


























