
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन/मोहम्मद आमिर (ehapurnews.com): बार एसोसिएशन तहसील धौलाना ने गुरुवार को एक प्रस्ताव पास किया जिसके तहत 18 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक न्यायिक कार्य में असमर्थता जताई। कांवड़ यात्रा को देखते हुए बड़ी संख्या में अधिवक्ता, वादी आदि सावन के महीने में गंगाजल लेने के लिए गोमुख, हरिद्वार, ब्रजघाट आदि क्षेत्र में जाते हैं। ऐसे में पत्रावलियों की सुनवाई में काफी परेशानी होगी जिसके चलते सर्वसम्मति से 18 जुलाई से 23 जुलाई तक न्यायिक कार्य में असमर्थ रहेंगे।
जुगल बैकरी से खरीदें बेकरी बिस्कुट, केक, पेस्ट्री, मिल्क ब्रेड, बर्गर, कुलचे आदि: 9897892601

































