
साल-2024 में पुलिस ने गुंडों को सीखाया अच्छा-खासा सबक
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): वर्ष-2024 जनपद हापुड़ पुलिस के लिए विशेष उपलब्धियों वाला वर्ष रहा। जनपद की पुलिस ने अनेक बार विशेष अभियान चलाकर गुंडों को अच्छा-खासा सबक सीखाया है।
पुलिस के अनुसार साल-2024 में वाहन चोरों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस ने 24 लाख रुपए मूल्य के 167 दुपहिया तथा 10 चार पहिया वाहन बरामद किए और 116 वाहन चोरों को जेल भेजा।

पुलिस ने 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के अंतर्गत 127 बदमाशों की 2 करोड 41 लाख रुपए की चल/अचल सम्पत्ति कुर्क की, जो अवैध कमाई से पैदा की गई थी। गुंडा एक्ट में 312 गुंडों के विरुद्ध कार्रवाई की गई तथा 96 अपराधियों को तड़ीपार किया गया। अवैध हथियारों का धंधा करने वाले 722 बदमाशों को गिरफ्तार कर 65 लाख रुपए मूल्य के अवैध हथियारों का जखीरा पकड़ा गया। नशे के सौदागरों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए एक एलपीजी कैप्सूल ट्रक लाया जा रहा ढाई करोड़ रुपए का गांजा बरामद किया।
पुलिस और बदमाशों के बीच हुई सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान 50 बदमाश गोली लगने से घायल हुए जिनसे हथियार बरामद हुए है। पुलिस ने 58 गुंडों की हिस्ट्रीशीट खोली और जनपद में अब 853 हिस्ट्रीशीटर है जिन पर पुलिस की निगाह है।
पिलखुवा में नेशनल हाईवे-9 किनारे खरीदे 2BHK घर मात्र 40 लाख में: 9520807055 || क्लब हाउस, स्विमिंग पूल, पार्क आदि की सुविधा
































