हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जय भारत महासम्पर्क अभियान के अंतर्गत शहर कांग्रेस कमेटी हापुड़ की अगुवाई में बुधवार को हापुड़ के मौहल्ला अतरपुरा की अम्बेडकर चौपाल पर एक बैठक का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता कमेटी के शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने की तथा संचालन अंकित शर्मा ने किया। बैठक में पप्पू सिहं धींगान को कांग्रेस को वार्ड-14 का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
बैठक के अतिथि कांग्रेस के प्रदेश सचिव विदित चौधरी व जिला प्रभारी शमीम अय्यूब उझारी ने कहा कि देश में पनप रही फिरका परस्त ताकतों के मंसूबों पर पानी फेरना जरुरी है। कांग्रेसजन विधानसभा चुनाव में भाजपा को परास्त करने के लिए कमर कस लें। शहर अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने कहा कि प्रत्येक वार्ड स्तर पर कांग्रेस कमेटियों का गठन तेजी से किया जा रहा है और लोगों को कांग्रेस में पुनः विश्वास जगा है। इस मौके पर सविता गौतम, भरत लाल शर्मा, मोहित मंडोठिया, चंदन शर्मा, सिद्धार्थ स्वामी, अमित सैनी आदि उपस्थित थे।
वाहन को चोरी होने से बचाएं, जीपीएस ट्रैकर लगवाएं: 8979003261, 8126293996


























