
दिगम्बर जैन समाज की बैठक मे महावीर जयन्ती को भव्य ढंग से मनाने का निर्णय हुआ
हापुड, सीमन/सुरेश जैन (Ehapurnews.com): दिगम्बर जैन समाज की एक बैठक अध्यक्ष अनिल जैन के न्यू आलोक स्थित आवास पर सम्पन्न हुई। बैठक मे महावीर जयन्ती पर प्रातःकाल कसेरठ बाजार जैन मंदिर से भव्य पालकी यात्रा निकालने तथा सायंकाल शकंर गंज जैन मंदिर पर भजन संध्या आयोजित करने का निर्णय हुआ। बैठक की अध्यक्षता जैन समाज के अध्यक्ष अनिल जैन ने की तथा संचालन महामंत्री अशोक जैन ने किया। कोषाध्यक्ष सुशील जैन ने महावीर जयन्ती समारोह का बजट बढाने की मांग की। संरक्षक सुधीर जैन ने हाल ही मे सम्पन्न हुए जैन पदाधिकारियो के चुनाव को पूरी तरह वैध एंव पारदर्शी बताया। मंत्री आकाश जैन ने महावीर जयन्ती समारोह को भव्य ढंग से मनाने की बात कही। धार्मिक क्रियाकलापो को गति प्रदान करने करने के लिए एक मार्गदर्शक मडंल का मनोनयन किया गया जिसमे
इंजीनियर सतीश कुमार जैन, प्रमोद जैन, मुकेश जैन गैस वाले, सुनील जैन (पक्का बाग)को रखा गया है।
चेयरमैन-प्रदीप जैन, राजेश जैन
उपाध्यक्ष-सुधीर जैन, नितिन जैन, पुलकित जैन
मंत्री-आकाश जैन, डाoअनिल जैन, विवेक जैन (सोनू)
कोषाध्यक्ष-सुशील जैन
आडीटर-विनोद जैन
मीडिया प्रभारी-सुरेश चन्द जैन एंव तुषार जैन
विधान संयोजक -अनिल जैन (क्राकरी वाले),नमन जैन को बनया गया साथ ही
कार्यकारिणी सदस्य के रूप मे11 सदस्यो को शामिल किया गया। बैठक णमोकार मंत्र के सामूहिक जाप से प्रारंभ हुई।
हापुड़ में चखें अमृतसरी छोले व चूरचूर नान का स्वाद: 8218584166
































