हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ से बृजघाट के बीच 26 जनवरी को सप्त क्रांति एक्सप्रेस की बोगी पर जलता हुआ कपड़ा फेंकने के मामले में अधिकारियों ने ट्रेन की बोगी से मिले जले हुए कपड़े को फोरेंसिक लैब के लिए भेजा है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। इसी के साथ ही पुलिस और आरपीएफ ने रेलवे ट्रैक पर गश्त बढ़ाते हुए शरारती तत्वों की तलाश भी तेज कर दी है। सप्त क्रांति एक्सप्रेस जैसे ही 26 जनवरी को हापुड़ से बृजघाट के बीच पहुंची तो एक बोगी पर शरारती तत्वों ने जलता हुआ कपड़ा फेंका था। इस कपड़े को लकड़ी में बांधकर फेंका गया था। इससे आग बोगी की खिड़की पर जली रह गई। ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया था जिसके बाद ट्रेन में सवार दीपक ने लोको पायलट को मामले की सूचना दी थी। मुरादाबाद स्टेशन पर हुई जांच में ट्रेन की एक बोगी की खिड़की से जला हुआ कपड़ा मिला था जिसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। वहीं आरपीएफ भी मामले में पहले ही मुकदमा दर्ज कर चुकी है।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264





























