हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 7 दिन पहले हुई नवजात शिशु की मौत के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्थानांतरित कर दिया है। नर्स का स्थानांतरण सिंभावली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया है और अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
ज्ञात हो कि 7 दिन पूर्व बहादुरगढ़ क्षेत्र के गांव में रहने वाली एक महिला ने अस्पताल में बेटे को जन्म दिया था। कुछ देर बाद नवजात की मौत हो गई। परिजनों ने अधिकारियों को शिकायत पत्र देकर मामले में स्टाफ नर्स पर कार्रवाई की मांग की थी। जांच में पता चला कि नर्स ने मामले में लापरवाही की थी जिसके चलते नर्स के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है और उसका स्थानांतरण सिंभावली पीएससी में कर दिया गया है। साथ ही स्टाफ नर्स को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606

































