हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस ने हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मोहल्ला त्यागी नगर निवासी अंकित शर्मा व उसकी माता के खिलाफ अंकित की गर्भवती पत्नी की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है। एसपी के आदेश पर यह कार्रवाई की गई है।
आपको बता दें कि मेरठ के थाना खरखौदा क्षेत्र के गांव कैली की दीपिका शर्मा ने आरोप लगाया कि कुछ समय पहले उसकी शादी अंकित शर्मा के साथ हुई थी। अंकित उसके साथ दिल्ली रहने के लिए गया था जो कि उसे अकेला छोड़कर चला आया। इसके बाद पीड़िता ससुराल पहुंची जहां पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने गर्भावस्था के बावजूद से घर में रखने से इनकार कर दिया। महिला का आरोप है कि पीड़िता से ससुरालियों ने तीन लाख रुपए और आभूषण लेकर अपने पास रख लिए जो पिछले तीन महीने से ससुराल पक्ष से अपने घर में रखने की मिन्नते कर रही है लेकिन वह ससुराल में रखने को तैयार नहीं है। पुलिस में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457






























