
नसरीन की मौत के मामले में ससुरालियों पर दहेज हत्या का मुकदमा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव शाहपुर निवासी 26 वर्षीय नसरीन की बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में दहेज हत्या के आरोप में ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर पति, जेठ और जेठानी पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मेरठ के थाना किला परीक्षितगढ़ के गांव खानपुर निवासी इब्राहिम ने बताया कि उनके छह पुत्रियां हैं। चौथे नंबर की पुत्री नसरीन का निकाह करीब 8 वर्ष से पहले गढ़ के गांव शाहपुर निवासी शाहरुख के साथ हुआ था। उसके बाद पांचवें नंबर की पुत्री नसरीन का निकाह चार जनवरी 2025 को शाहरुख के सगे छोटे भाई फिरोज खान के साथ किया था। नसरीन के निगाह में अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया लेकिन उसके पति फिरोज खान, जेठ शेर खान और जेठानी गुलफशा खुश नहीं हुए। उसके बाद लगातार उसे प्रताड़ित करते। बुधवार की दोपहर नसरीन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया गया। एक राय होकर नसरीन की हत्या कर दी और उसके शव को छत के गाटर पर चुन्नी का फंदा लगाकर टांग दिया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले में कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























