
👁 0 views Views
ससुरालियों ने विवाहिता के साथ की मारपीट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): थाना बाबूगढ़ के गांव शाहपुर जट में एक विवाहिता के साथ ससुरालियों द्वारा मारपीट करने का मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। पुलिस ने पति सहित पांच ससुरालियों के विरुद्ध संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गांव शाहपुर जट की एक विवाहिता ने रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि ससुराल में उसके पति, जेठ, सास, ननद आदि ने मारपीट की है और एक दिन उसके जेठ ने तमंचे के बल पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगाने की कोशिश की है। पुलिस ने विवाहित की तहरीर में पति सहित 5 ससुरालियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हापुड़: दिल्ली रोड पर खुल गया 99 स्टोर हापुड़ सदर बाज़ार, सारा माल 99/- में


























