हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बहन के ससुरालियों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. मृतका के भाई रईसुद्दीन की तहरीर पर पुलिस ने ससुर, सास, ननंद, जेठ और पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया है.
शेखपुर खिचारा निवासी रईसउद्दीन का कहना है कि उसकी बहन की शादी नौ महीने पहले बक्सर निवासी शादाब के साथ हुई थी जिसके बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग उसकी बहन शब्बो को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे. आरोप है कि चार जून को भी ससुराल पक्ष के लोगों ने उसकी बहन के साथ जमकर मारपीट की. आनन-फानन में महिला को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई. मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
JOB ALERT: फीमेल टेलीकॉलर के लिए निकली हापुड़ में भर्तियां: 8077178076





























