जन चौपाल में हरसिंहपुर के ग्रामीणों ने मांगा राशन और जल भराव से छुटकारा












जन चौपाल में हरसिंहपुर के ग्रामीणों ने मांगा राशन और जल भराव से छुटकारा
हापुड, सूवि(ehapurnews.com):हापुड के जिलाधिकारी अभिषेक पांडे की अध्यक्षता में गांव हरसिंहपुर के ग्राम प्रधान के द्वारा बुधवार को एक जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल में सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा ग्राम वासियों को दी गई। इसके उपरांत जिलाधिकारी ने ग्राम वासियों से गांव की समस्याएं सुनी तथा मौके पर संबंधित विभाग के अधिकारियों द्वारा उनका निस्तारण कराया गया तथा जो समस्याएं लंबित रह गई हैं उनका 10 दिनों के भीतर निस्तारण करने के निर्देश दिए गए । जन चौपाल के दौरान ग्राम वासियों द्वारा विभिन्न समस्याएं जैसे राशन की उपलब्धता, पानी की उपलब्धता, आवासीय योजनाओं द्वारा मकान बनाने, शौचालय, पानी का भराव तथा पानी के निकासी की समस्या आदि के बारे में ग्रामीणों द्वारा जिला अधिकारी को अवगत कराया गया।जन चौपाल के दौरान मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु गौतम, उप जिलाधिकारी सदर , जिला विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, खंड विकास अधिकारी हापुड़ सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!