
हापुड़ में सोस नहीं जहर बिक रहा है
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के शहरी व ग्रामीण इलाकों में ठेलों व खोमचों तथा छोटी दुकानों पर पेटीज, चाऊमीन, चीला, आमलेट आदि खाद्य पदार्थो के साथ परोसी जाने वाली सोस, यह कोई टमाटर की चटनी नहीं है, बल्कि गली- सड़ी सब्जियों और कैमीकल व रंगों का एक ऐसा मिश्रण है जो आपकी सेहत से खिलवाड़ करने वाला जहरीला पदार्थ है।
वैसे तो हापुड़ में कृत्रिम सोस कई इलाकों में धड़ल्ले से बनाकर सप्लाई की जा रही है। जनपद हापुड़ का खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन टीम कई बार छापे मारी करके सोस के नमूने जांच को भेज चुकी है।
सोस बनाकर बेचने वाले कॅमीकल, रंग व गली-सड़ी सब्जियों का मिश्रण बिलोड़क की मदद से तैयार करते है और फिर बोतलों, प्लास्टिक केन आदि में भर कर थोक विकेताओं के ठिकानों पर भेजी जाती है। इन ठिकानों से ठेले, खोमचे तथा छोटे दुकानदार खरीद कर ले जाते हैं। ये व्यवसायी खाद्य पदार्थो के साथ ग्राहक को परोसते हैं। यह सोस पूरी तरह जहर है, जो मानक के विपरीत है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)

































