
हापुड जनपद में लम्बित विवेचनाओं में 27 प्रतिशत की कमी आई
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):विवेचना निस्तारण अभियान का डीआईजी रेंज कलानिधि नैथानी ने एक वर्ष का रिपोर्ट कार्ड जांचा।एक वर्ष की समीक्षा में पाया कि 01जनवरी.2025 के सापेक्ष 01 जनवरी-2026 को लंबित विवेचनाओ मे 27 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी हुई है।
पुलिस उप महानिरीक्षक मेरठ परिक्षेत्र कलानिधि नैथानी ने विवेचना निस्तारण हेतु गत वर्ष से परिक्षेत्र स्तर पर ऑपरेशन विवेचना शुरु किया गया जिसके फलस्वरुप वर्ष 2025 मे रेंज के सभी जनपदो मे अधिक से अधिक विवेचनो का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया।डीआईजी ने परिक्षेत्र के जनपद मेरठ, बुलन्दशहर, बागपत व हापुड़ की सीसीटीएनएस पोर्टल पर प्रदर्शित लम्बित विवेचनाओं की दिनांक 01.01.2026 की तुलना/समीक्षा दिनांक 01.01.2025 के सापेक्ष की गयी तो विगत वर्ष 01 जनवरी 2025 को जहां लंबित विवेचनाओ की संख्या 6355 थी वहीं इस वर्ष 01 जनवरी को यह संख्या 4661रही।इस प्रकार लंबित विवेचनाओ मे 27 प्रतिशत की उल्लेखनीय कमी दर्ज की गयी ।
जनपद हापुड़ में स्थिति इस प्रकार रही दिनांक 01.01.2026 को 616 विवेचनाए लंबित रही जो दिनांक 01.01.2025 को 807 थी इस प्रकार लंबित विवेचनाओ मे विगत वर्ष की तुलना मे 27 प्रतिशत की कमी दर्ज की गयी । विगत वर्ष के सापेक्ष इस वर्ष सर्किल नगर मे 353 के सापेक्ष 267, पिलखुवा मे 260 के सापेक्ष 199, गढमुक्तेश्वर मे 194 के सापेक्ष 150 विवेचनाए लंबित रहीं।
“द रेमंड शॉप” से खरीदें शादी में “लेने-देने के जोड़े” के स्पेशल गिफ्ट बॉक्स: 9149331926































