
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में स्टंटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही। शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार युवाओं पर सस्ती लोकप्रियता की खातिर रील बनाने का क्रेज चढ़ता जा रहा है। टशन बाजी कहीं लोगों की जान पर भारी न पड़ जाए। रेल बनाना जानलेवा भी साबित हो सकता है।
ताजा मामला जनपद हापुड़ से सामने आया है जहां एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बाइक सवार युवक चलती बाइक पर अपनी टी-शर्ट उतार रहा है और कुछ देर बाद चलती बाइक के हैंडल छोड़कर हाथ ऊपर कर रहा है। हाथ छोड़कर बाइक चलाना हादसे को दावत देना है। आप ही सोचिए ऐसा करने से युवक ने अपने साथ-साथ औरों की जान को भी जोखिम में डाला। मामले में पुलिस को कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































