
हापुड़ में महिला दिनदहाड़े बिजली दुकान से ले उड़ी इलैक्ट्रिक पंखा, सी.सी.टी.वी. मे कैद हुई घटना
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड में बदमाशी करने में महिलाएं भी पीछे नहीं हैं।दो महिलाएं एक बिजली की दुकान से दिनदहाड़े पंखा चोरी कर ले उड़ी।चोरी की यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है।
हापुड के गढ रोड पर स्थित किशन गंज में बालाजी इलैक्ट्रिक नाम से बिजली की दुकान है,जिसका संचालन दिनेश अग्रवाल करते है।बात बुधवार की दोपहर 02:30 बजे के आसपास 2-3 महिलाएं पहुंची और उन्होने भीड़ का फायदा उठाते हुए दुकानदार की नजर से बचते हुए एक ब्रांडेड कम्पनी का कीमती तूफान पंखा चोरी कर लिया और एक ई रिक्शा में बैठ कर फरार हो गई। महिलाओ की यह हरकत व्यापारी के यहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। व्यापारी की जानकारी में जैसे ही पंखा चोरी घटना जानकारी में आई तो उन्होने तुरन्त 112 पर काल करके पुलिस को सूचना दी।सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुँचकर व्यापारी की शिकायत पर आस पास पूछताछ कर सी सी टी वी फुटेज को लेकर जांच शुरू कर दी।इस घटना के बाद इलेक्ट्रिक एसोसिएसन ने चोरी पर विरोध व्यक्त किया और पुलिस से कारवाई की मांग की है।पुलिस मौके से ली गई सीसीटीवी फूटेज के आधार पर दोषी महिलाओ की खोज कर रही है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480

































