
हापुड़ सहित हर विधानसभा क्षेत्र में जिताऊ को ही मिलेगा सपा टिकट
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने रविवार को लखनऊ में हापुड़ व बुलंदशहर के सपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से दो टूक कह दिया कि वर्ष-2027 में विधान सभा के चुनाव में सपा से टिकट चाहने वाले सपा के नेता यह समझ लें कि विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के प्रत्याशी बिना सर्वे के घोषित नहीं किए जाएंगी और जिताऊ प्रत्याशी को ही चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। सपा के नेता व कार्यकर्ता जनता के बीच रहे और उनकी समस्याओं को हल करें। भाजपा वोट चोरी कर सकती है।
अखिलेश यादव ने ये बातें रविवार को सपा मुख्यालय में बुलन्दशहर और। हापुड़ से आये कार्यकर्ताओं की बैठक में कहीं। उन्होंने कहा कि नेताओं कार्यकर्ताओं को बहुत काम करना होगा। वोट बनवाना, बोट बचाना, पोट पड़वाना और वोट गिनवाना। सभी कार्यों को लेकर सजग रहना होगा, तभी लोकतंत्र और संविधान बचेगा। अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा को हरा कर उत्तर प्रदेश को बचाना है।
Admission open (2025-26)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com

































