
फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज के मामले में एटीएस ने हापुड़ में आठ स्थानों पर दी दबिश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश एटीएस ने हापुड़ और मेरठ में संचालित किए जा रहे तीन फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज पकड़े हैं। इस संबंध में हापुड़ में एटीएस ने आठ स्थानों पर दबिश भी दी है। मेरठ के लिसाड़ी गेट में भी छाप मार कार्रवाई की गई है। टीम ने फिलहाल लिसाड़ी गेट मेरठ से फरदीन को उठाया है जिसकी मोबाइल और सिम की दुकान है। बताया जा रहा है कि आरोपी विदेशी कॉल को वीओआईपी यानी वॉइस ओवर इंटरनेट प्रोटोकॉल के माध्यम से स्थानीय कॉल में बदलकर ट्रांसफर करते थे। सूत्रों ने बताया कि आरोपी विदेशी सिम बॉक्स और पहले से एक्टीवेटेड सिम की मदद से विदेश से आने वाली कॉल को वीओआईपी के माध्यम से लोकल कॉल में बदल देते थे। नेटवर्क में देश विरोधी गतिविधियों का कनेक्शन भी सामने आया है। फिलहाल टीम 15 से ज्यादा आरोपियों की तलाश कर रही है। गिरोह का सरगना मेरठ के लिसाड़ी गेट में समर गार्डन इलाके का सद्दाम बताया जा रहा है। हापुड़ में भी संबंध में आठ स्थानों पर दबिश दी गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365

































