
बाबूगढ़ में कार सवारों ने सवारी से छीनी नगदी व मोबाइल
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): गाजियाबाद से एक गाड़ी में गजरौला जाने के लिए सवार हुए व्यक्ति के साथ जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र में कार सवारों ने रुपए, मोबाइल और उसका बैग छीन लिया और वह फरार हो गए। मामले में तहरीर के आधार पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों ने पीड़ित से जबरदस्ती उसका सामान छीन लिया और बिस्मिल्लाह ढाबे के पास उतार कर फरार हो गए।
मूल रूप से बिजनौर जनपद के धामपुर थाना क्षेत्र के गांव रायपुर मलूक के रहने वाले सचिन कुमार पुत्र घासीराम ने बाबूगढ़ पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गाजियाबाद मिसलगढ़ी में कारपेंटर का काम करता है जोकि 28 अगस्त को गाजियाबाद से अपने घर जाने के लिए दोपहर करीब 3:00 बजे डासना बस स्टैंड पहुंचा जहां से वह दिल्ली नंबर की एक गाड़ी में सवार हुआ। गाड़ी में 30 वर्षीय चालक तथा पीछे की एक सीट पर व्यक्ति बैठा हुआ था। जैसे ही वह गाड़ी में बैठा तो दो और लोग गाड़ी में सवार हो गए। सचिन ने कहा कि उसे गजरौला जाना है। इसके बाद चालक मुरादाबाद के लिए रवाना हो गया। जैसे ही गाड़ी बाबूगढ़ क्षेत्र के बिस्मिल्लाह होटल पर पहुंची तो आरोपियों ने उसकी जब में रखी ₹7000 की नगदी, सैमसंग का मोबाइल फोन, कपड़ों से भरा थैला जबरदस्ती छीन लिया और मौके से फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बाबूगढ़: रेड चिली रेस्टोरेंट दे रहा है 10% की विशेष छूट: 8791240160
































