हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के कस्बा गढ़मुक्तेश्वर में शनिवार की रात को दो युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने गुस्से में तमंचा भी निकाल लिया जिससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए एक युवक को हिरासत में ले लिया है और जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार दो पड़ोसी युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते गाली-गलौज शुरू हो गया। शोर सुनकर आसपास मौजूद लोग इकट्ठा हुए और परिजन भी युवकों को समझाने लगे लेकिन इस दौरान एक युवक ने तमंचा निकाल लिया। परिजनों ने उसे समझाया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी।
30 हजार लाएं, नकद पुरस्कार व उपहार के साथ सेंट्रल लोक लगी ई-रिक्शा घर ले जाएं: 7906867483



























