इमरान मसूद को नई राह की तलाश
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपनी ताकत का आंकलन करने के लिए राष्ट्रीय लोकदल ने वेस्टर्न यूपी के नेताओं की एक बैठक बुलाई है। रालोद के मुखिया जयंत चौधरी वेस्टर्न यूपी के नेताओं से सीधा संवाद करेंगे। इस बैठक में बसपा से निष्कासित सहारनपुर के मुस्लिम नेता इमरान खान के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है।
जयंत चौधरी वेस्टर्न यूपी में जाट, दलित, मुस्लिम व गुर्जर गठजोड़ बनाने में लगे है। इमरान मसूद कांग्रेस, समाजवादी पार्टी तथा बहुजन समाज पार्टी मे रह चुके है। कांग्रेस के शीर्ष नेता इमरान मसूद ने नाराज बताए जा रहे है क्योंकि राजनीति के शिखर तक इमरान को पहुंचाने में कांग्रेस की अहम् भूमिका रही है और वह 2022 में कांग्रेस को छोड़कर सपा में चले गए थे। फिलहाल इमरान मसूद राजनीति के नए दरवाजे को खटखटाने जा रहा है जिसकी सम्भावना रालोद में जताई जा रही है।
एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:


































