हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में 27 नवम्बर को दिल्ली जन्तर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन व रैली का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हापुड़ से भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे… इसके लिए जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर के नेतृत्व में जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ की टीम कई दिन से ज़िले के गाँवों व नगर हापुड़ में जनसंपर्क कर रही हैं। इसके लिए गुरुवार को जवाहर गंज हापुड़ में फ़ाउंडेशन के पदाधिकारियों की मीटिंग की गई और सभी को ज़िम्मेदारी दी गई। ज़िले के लोगों से भी अपील की गई की ज़्यादा से ज़्यादा लोग दिल्ली जन्तर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन में शामिल हो। इसके लिए गाँवों में बसे भेजी जाएगी और नगर हापुड़ में आर्य समाज मंदिर पर बस 27 नवम्बर को सुबह 8 बजे चलेगी। जनसंख्या समाधान फ़ाउंडेशन हापुड़ के ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र गुर्जर ने कहा की हापुड़ से 1,000 लोग 20 बसों में दिल्ली जायेगे ओर दिल्ली जन्तर मंतर पर लगभग एक लाख लोगों के पूरे देश से पहुंचने की संभावना है। इस दौरान सुन्दर कुमार आर्य, ओमप्रकाश कुमार, महेंद्र कुमार, अनिल गुप्ता, बिजेनदर कसाना,शशि गोयल, मधु गुप्ता, रूची अग्रवाल, निशा जैन, चन्द्रप्रकाश ठठेरे, जयप्रकाश शर्मा, मुटरेजा , मनोज गोयल आदि उपस्थित रहे।

























