हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर नगर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक सेवा पखवाड़ा मनाने को लेकर बैठक संपन्न हुई।
बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा गढ़ नगराध्यक्ष दीपक गौड़ ने की व बैठक में भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा ने समस्त युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनायेगी। यह सेवा पखवाड़ा 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस सेवा पखवाड़े को सभी अपनी जिम्मेदारी समझकर सफल बनायें।
इस अवसर पर भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी व कार्यक्रम सहसंयोजक रोहित मल्होत्रा ने बताया कि 17 सितम्बर नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गढ़ नगर में रक्तदानशिविर का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिये गढ़ नगर के युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष सोनू वर्मा को रक्तदानशिविर का संयोजक नियुक्त किया गया।
बैठक में इस अवसर पर भाजयुमो जिला महामंत्री अभिषेक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी रोहित मल्होत्रा, जिला कार्यकारिणी सदस्य चेतन चौहान, नगर उपाध्यक्ष करन गौतम, सोनू वर्मा, नगर मन्त्री शोभित हंसल, वरदान शर्मा उपस्थित रहे।
पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए
🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…
Read more
























