हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश के प्रान्तीय संयुक्त मंत्री विजय अग्रवाल ने पश्चिमांचल विद्युत के प्रबंध निदेशक को पत्र लिखकर हापुड़ में डगमगाती विद्युत सप्लाई की ओर ध्यान आकर्षित किया हैं और मांग की हैं कि हापुड़ के सभी फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू की जाए।


पत्र के अनुसार, आनंद विहार 132 केवीए से तीन फीडर निकले हुए हैं जिसमें से दो फीडर दिल्ली रोड बिजली घर पर क्षमता लगभग 30 से 35 एम.वी.ए. हैं, तथा टाउन हॉल बिजली घर की क्षमता 20 एम.वी.ए. के लगभग हैं। इन तीनों फीडर में केवल एक ही फीडर से सिंगल केबल से विद्युत आपूर्ति की जा रही हैं परंतु तीनों फिडरों पर डबल केबल का प्रोविजन होना चाहिए। जब उस फिडर का सिंगल केबल का केबल बक्सा फट जाता हैं तो कई घंटे के लिए शहर की आपूर्ति बाधित हो जाती हैं। आधा शहर पटना मुरादपुर 33 केवीए बिजली घर से चलता हैं, इसके अलावा जितने भी 11 के वी ए केबल हैं सभी सिंगल केबल काम कर रहे हैं, जिनके खराब होने से वह फिडर भी कई घंटे के लिए बंद हो जाता हैं जबकि 11 केवीए को डबल केबल होना चाहिए। अधिशासी अभियंता उपखंड अधिकारी व्यापार अभियंता की जानकारी में होने के बाद भी लापरवाही की वजह से हापुड़ की जनता परेशान हैं। संगठन की मांग है कि हापुड़ के सभी फिडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू की जाए।







  • Related Posts

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गाजियाबाद से सांसद अतुल गर्ग ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित बड़ौदा हाउस, नॉर्दर्न रेलवे मुख्यालय में महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा से मुलाक़ात…

    Read more

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया। जब अपने बेटे की मौत के सदमे से जूझ रही…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    हापुड से नई दिल्ली के लिए ईएमयू रेल सेवा की मांग

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    मां ने अपने बेटे की हत्या की फर्जी सूचना पुलिस को दी

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    पिलखुवा: दो बाइकों की भिड़ंत में एक की मौत

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    तिथि व्रत पर्व पत्रिका निर्माण पर भारतीय ज्योतिष कर्मकांड महासभा का मंथन जारी

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ के बिजली फीडरों पर डबल केबल व्यवस्था लागू करें

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम

    हापुड़ नगर पालिका पहुंची जीएसटी की एसआईबी की टीम
    error: Content is protected !!