
Vector illustration of a bus driver.
टोल टैक्स के दामों में हुई बढ़ोतरी का दिखा असर, बस का किराया भी बढ़ा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एक अप्रैल से टोल टैक्स के दामों में हुई बढ़ोतरी के साथ ही रोडवेज के किराए में भी बढ़ोतरी हुई है जिससे कि सफर महंगा हो गया है। एक से दो रुपए तक की वृद्धि हुई है। नए किराए की फीडिंग ईटीएम मशीन में कर दी गई है। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद जाने वाली यात्रियों को किराए में ₹1 अधिक चुकाना पड़ेगा।
हापुड़ रोडवेज डिपो से दिल्ली, मुरादाबाद, लखनऊ, नोएडा, मोदीनगर, किठौर समेत विभिन्न मार्गों पर 131 बसों संचालन होता है। जिससे बड़ी संख्या में यात्री यात्रा करते हैं। 1 अप्रैल से टोल टैक्स में हुई बढ़ोतरी का असर बसों के किराए में देखने को मिल रहा है। एक से दो रुपए की किराए में बढ़ोतरी हुई है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



























