👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): आईएमआईटी क्रिकेट क्लब और कुरैशी क्रिकेट क्लब के बीच अलमास मेमोरियल क्रिकेट सीरीज़ जेएमएस कॉलेज के ग्राउंड पर खेली गई। आईएमआईटी क्लब ने कुरैशी क्रिकेट क्लब को 3-0 से सीरीज़ बुरी तरह हरा कर अपने नाम की। सीरीज़ में फ़िरोज़ अहमद ने 200 रन और 7 विकेट लिए। उनको मेन ऑफ़ दी सीरीज़ दी गयी। सीरीज़ शादाब कुरैशी को बेस्ट बॉलर, सलमान को बेस्ट बैट्समेन और आईएमआईटी के कप्तान आशु को बेस्ट कैप्टन का पुरस्कार दिया गया और बेस्ट कीपर बुल्टा को दिया गया। कुरैशी क्लब के कप्तान एहतशाम 3-0 से मिली हार से निराश दिखे। सीरीज़ का समापन एडवोकेट उमर कुरैशी ने किया।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL: Admissions Open from Pre-Nur to XI: 9027474537































