मेहंदी प्रतियोगिता में इलमा ने मारी बाजी
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): हापुड के आर्य कन्या महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय की प्राचार्या के संरक्षण व कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी के निर्देशन मे गांव दोयमी में लगने वाले सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन प्रथम सत्र का विषय महिला स्वास्थ्य व मानव अधिकार रखा गया।
शिविर की स्वयंसेविकाओं में रचनात्मकता व कौशल विकास के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।स्वयंसेविकाओं ने बड़े उत्साह के साथ बढ़-चढ़कर इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया वह मेहंदी के बहुत ही सुंदर और आकर्षक डिजाइन बनायें। जूनियर प्राथमिक विद्यालय दोयमी की अध्यापिका श्रीमती रश्मि मित्तल ने निर्णायक की भूमिका निभाते हुए इलमा को प्रथम स्थान, सोनम को द्वितीय स्थान, पारूल को तृतीय स्थान , स्वाति व उपासना को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया। शिविर के दूसरे सत्र में अतिथि वक्ता के रूप में प्रसिद्ध स्त्री-रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रेमलता तिवारी ने स्वयंसेविकाओं को महिला स्वास्थ्य के विषय में महत्वपूर्ण जानकारियां दी।
अतिथि वक्ता के रूप में डॉक्टर दीपक कुमार एस.एस.वी.पीजी कॉलेज ने महिला अधिकार विषय पर स्वयंसेविकाओं का मार्गदर्शन किया।और उन्हे अपने अधिकारों के प्रति जागरूक व सतर्क रहने की सलाह दी।कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर सर्वेश कुमारी ने अतिथि वक्ताओं का आभार ज्ञापन किया । राष्ट्रगान के साथ चौथे दिन के शिविर का समापन किया गया।
केयर हास्पिटल की ओर से माहे रमजान की आपको दिली मुबारकबाद



























