हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के जंगलों में पेड़ों का अवैध कटान जारी है। हापुड़ देहात पुलिस ने 80 कुंतल आम की लकड़ी पकड़ी है और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने बताया कि वाहन चैकिंग को दौरान मेरठ बाईपास श्यामपुर रोड पर देहात पुलिस ने आम की लकड़ी से लदे एक कैंटर को रोक लिया। कैंटर चालक लकड़ी के कोई वैध पेपर प्रस्तुत नहीं कर सका। हापुड़ देहात पुलिस ने कैंटर व लकड़ी को जब्त कर चालक गांव पलवाड़ा के मुकेश को गिरफ्तार कर लिया।
MISS N KIDS: कपड़ों पर पाएं खास छूट, कॉल करें: 7838004027:
























