सरकारी भूमि पर कब्जा कर किया अवैध निर्माण ध्वस्त












सरकारी भूमि पर कब्जा कर किया अवैध निर्माण ध्वस्त

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना क्षेत्र के गांव कंदोला में शनिवार को सरकारी भूमि पर बने अवैध निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की गई जहां अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा जिसकी मौजूदगी में जमीन को कब्जा मुक्त कराया गया।

बताया जा रहा है कि गांव कंदोला में सरकारी भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया और वहां पर पक्का निर्माण कर लिया। गांव निवासी प्रेमपाल सिंह ने अवैध रूप से कब्जा जमा कर पक्के कमरों का निर्माण करा लिया। मामले की शिकायत मिलने पर तहसील प्रशासन ने कई बार चेतावनी दी लेकिन अवैध कब्जा नहीं हटा। इसके पश्चात शनिवार को नायाब तहसीलदार अमरपाल सिंह के नेतृत्व में गठित प्रशासनिक टीम ने जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। इस दौरान अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी मनीष चौहान, कानूनगो विजेंद्र सिंह, लेखपाल मोहिनी गुप्ता, राजस्व कर्मी व पुलिस बल मौजूद रहा।

कमल डोसा: 3 डोसे खरीदने पर 500 ML कोल्डड्रिंक, 5 डोसे खरीदने पर फ्रेंच फ्राइज फ्री: 7668606012











  • Related Posts

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    🔊 Listen to this

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    स्वर्णकार सिंह हापुड़ की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    तिरुपति केमिकल्स एंड सप्लायर्स की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    हापुड़ केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन ने मनाया होली महोत्सव

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    “होलिका दहन के लिए शुभ मुहूर्त 3 मार्च की प्रातः 5:29 से 6:19 बजे तक”: ज्योतिष आचार्य यश त्यागी

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    ऋषभ वर्मा (Authorised Person, Angel one Ltd) की ओर से सभी क्षेत्रवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली

    सराफा एसोसिएशन ने फूलों से खेली होली
    error: Content is protected !!