हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दो मकानों में चल रहे अवैध पशु कटान के ठिकानों पर एसडीएम सदर हापुड़ दिग्विजय सिंह ने छापा मारा और कार्रवाई करते हुए तीन को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक मकान का मालिक सलीम भागने में कामयाब रहा. नगर पालिका परिषद हापुड़ के सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह व नीरज कुमार ने मामले की जानकारी सदर एसडीएम दिग्विजय सिंह को दी जिसके बाद उन्होंने मजीदपुरा में छापामार कार्रवाई की. इस दौरान भारी मात्रा में मांस बरामद हुआ है. पुलिस ने सलीम के मकान को सील कर कार्रवाई शुरू कर दी है.
आपको बता दें कि सफाई निरीक्षक वीरेंद्र सिंह ने एसडीएम को सूचना दी कि मजीदपुरा में दो घरों में पशुओं का अवैध कटान जोरों पर चल रहा है जिसके बाद एसडीएम ने नगर पालिका की टीम व पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छापामार कार्रवाई की और पांच कटी हुई भैंस व उपकरण बरामद कर लिए. बताया जा रहा है कि यह अवैध कटान गली नंबर 3 में सलीम के घर और गली नंबर 6 में लियाकत के घर पर किया जा रहा था. पुलिस ने मामले में लियाकत, अब्दुल्ला समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सलीम भागने में कामयाब हो गया.
Brainwaves Internation School में Admission के लिए काल करेंः 8279806606






























