हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : ब्रजघाट में अवैध रेत खनन जोरों पर है। पड़ोसी जिले के खनन माफिया बेखौफ होकर अवैध खनन कर रहे हैं। भैंसा बुग्गी की मदद से यह खनन किया जा रहा है। ऐसे में अधिकारियों की लापरवाही उजागर हो रही है।
आपको बता दें कि बृजघाट में पड़ोसी जिले अमरोहा के गजरौला क्षेत्र के गांव के कुछ दबंग लोग बेधड़क होकर रेत खनन कर रहे हैं लेकिन अधिकारी अनजान बने हुए हैं। गढ़मुक्तेश्वर के एसडीएम प्रहलाद सिंह का कहना है कि गंगा से रेत खनन करने पर कानूनी कार्रवाई की जाती है। यदि मामला पड़ोसी जिले से जुड़ा है तो अधिकारियों से बातचीत कर कार्रवाई जरूर की जाएगी। सूत्रों द्वारा मिली जानकारी के अनुसार यदि विभाग कार्रवाई अमल में लाता है तो इन खनन माफियाओं को पहले ही जानकारी मिल जाती है। फिलहाल बृजघाट स्थित गंगा में दूसरी ओर बुग्गी से खनन जोरों पर किया जा रहा है।






























