हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में एक ऑडियो इन दिनों चर्चा में है जिसमें रिश्वत के खेल को बढ़ावा मिल रहा है। बताया जा रहा है मीटर रीडर की नियुक्त के नाम पर उगाही की जा रही है। हालांकि EHAPUR NEWS इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।
बता दें कि मामला हापुड़ से जुड़ा है। हापुड़ में एक नई बिलिंग कंपनी का टेंडर निकाला गया था। नवंबर की बिलिंग इस कंपनी द्वारा की जाएगी। आरोप है कि पुरानी कंपनी के ज़ोनल हेड और सर्किल इंचार्ज पुराने मीटर रीडर से 25 से 30 हजार रुपए की अवैध वसूली की जा रही है। इसके बाद ही मीटर रीडर को नियुक्ति दी जा रही है। इस संबंध में एक शिकायती पत्र जिलाधिकारी हापुड़ को भी सौंपा जा चुका है।
सब्जियों पर 5% की छूट, डिलीवरी लेट होने पर 15% अतिरिक्त छूट: 8650607033

चंडी मंदिर प्रबंध समिति के 15 सदस्यों वाली प्रबंध समिति के सदस्य के रूप में प्रणव वर्मा पुत्र स्व. राकेश कुमार वर्मा (वर्मा एग्रीकल्चर स्टोर वाले) चुनावी मैदान में






























