विज्ञापन पट लगाने के लिए खड़े किए अवैध पोल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): नगर पालिका परिषद हापुड़ द्वारा नियुक्त होर्डिग ठेकेदार द्वारा खुलेआम कायदे-कानून का उल्लंघन कर सड़क पर अवरोध खड़े किए जा रहे है जिससे यातायात में व्यवधान पैदा हो रहा है।
नगर पालिका परिषद हापुड़ क्षेत्र के अंतर्गत सड़क मार्ग, विद्युत पोल, दीवारें तथा चौराहों को होर्डिग आदि विज्ञापन पटों से पाट दिया गया है और विज्ञापन पट होर्डिंग्स लगाने में कायदे-कानून को ताक पर रख दिया गया है।
हापुड़ के रेलवे रोड पर बड़े-बड़े पोल खड़े करके उन पर विज्ञापन पट लगाए गए है, जो नियम विरुद्ध है। पोल लगाने से यातायात में अवरोध खड़ा हुआ है औऱ किसी भी विभाग से कोई अनुमति नहीं ली गई। गत वर्षों में इन पोलों को रातों रात हटाया गया था, परंतु अब फिर खड़े हो गए है। इसके अतिरिक्त रेलवे रोड, फ्रीगंज, दिल्ली-गढ़ मार्ग पर लगे विद्युत व अन्य पोलों पर भी होर्डिग्स लगाए गए है। नगर के मुख्य चौराहों पर बड़े-बड़े होर्डिग्स लगा कर सड़क हादसों को न्यौता दिया जा रहा है। नागरिकों की मांग है कि नियम विरुद्ध लगाए गए होर्डिग्स को तुरंत हटाया जाए।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103


























