
बाबूगढ़ बछलौता रोड पर अवैध प्लाटिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण के पीले पंजे का मुंह यदि बाबूगढ़ के बछलौता रोड की ओर घूम जाए तो प्राधिकरण को अवैध कालोनियों का जाल मिलेगा जिसे देख कर आंखें फटी की फटी रह जाएंगी। कालोनी के धंधेबाज सरकार को भारी राजस्व की हानि पहुंचा रहे है, जो प्राधिकरण के कारिदों को सांठगांठ उजागर करते हैं।
हापुड से बद्दलौता रोड से बाईपास तक कई अवैध कालोनी व अवैध निर्माण जोरों पर है। बाईपास पर अंडरपास से पहले 25-30 हजार वर्ग मीटर में एक कालोनी बसाई जा रही है जिसकी प्लाटिंग प्रक्रिया जारी है। बताते हैं कि कुछ लोगों ने किसान की भूमि को सस्ते दामों पर खरीद लिया और कृषि भूमि का भू-उपयोग बिना बदलवाए ही प्लाटिंग शुरू कर दी जिसकी बिक्री बाजार में है। अवैध रूप से की गई प्लाटिंग पर प्राधिकरण मानचित्र स्वीकृत नहीं करता है।
दलालों के माध्यम से प्लाटरों की बिक्री बाजार में है। कारोबारियों ने बाकायदा सड़क का निर्माण करा दिया है और जगह-जगह पौधारोपण भी कराया गया है, ताकि लोगों को झांसे में फंसाया जा सके। प्राधिकरण के अनुसार एक भूखंड को बिना अनुमति के उपखंडों में बांट कर बिक्री करना दंडनीय अपराध है। अवैध प्लाटिंग का धंधा पूरी तरह कालेधन पर टिका है।























